मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

HO BUREAU

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आने वाले तीन से चार दिनों तक भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग की मानें तो तीन से चार दिनों तक कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

heavy rain
heavy rain
शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आने वाले तीन से चार दिनों तक भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। मौसम विभाग की मानें तो तीन से चार दिनों तक कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि गढ़वाल के भी अधिकांश हिस्सों में इस दौरान बारिश का ऑरेंज अलर्ट रखा गया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि  इस दौरान लोगों को हिदायत बरतने की आवश्यकता है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे खासकर नदी-नालों के आसपास जाने से बचें ताकि भारी बारिश के चलते जलस्तर बढ़ने से किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो सके। साथ ही अनावश्यक आवागमन करने से भी बचें ताकि जान माल का नुकसान ना हो सके।

शेयर करें