UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आपदा की हर घड़ी में प्रदेश की जनता के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ खड़ी है।✍️Sandeep
Updated Date
UP News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आपदा की हर घड़ी में प्रदेश की जनता के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवेदनशील आपदा प्रबंधन मॉडल का असर अब हमीरपुर जनपद में धरातल पर साफ नजर आ रहा है। विगत दिनों जिले में हुई अतिवृष्टि और भारी बारिश से जिन गरीब परिवारों के आशियाने क्षतिग्रस्त हुए उन्हें जिला प्रशासन ने बिना किसी देरी के राहत सहायता उपलब्ध करानी शुरू कर दी है।
योगी सरकार के त्वरित निर्देशों का पालन करते हुए अब तक 119 प्रभावित परिवारों को कुल 476000 की वित्तीय सहायता का सीधे बैंक खातों में भुगतान किया जा चुका है।
अतिवृष्टि और बाढ़ से किसानों की डूबी गाढ़ी कमाई को लेकर भी योगी सरकार बेहद गंभीर है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित फसलों के सटीक और नियमानुसार आकलन के लिए राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें खुद खेतों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं ताकि कोई भी पीड़ित किसान छूट न पाए। जैसे ही इन संयुक्त टीमों की सर्वेक्षण रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्राप्त होगी तो नुकसान के प्रतिशत के आधार पर शासन के तय मानकों के अनुसार पात्र कृषकों को कृषि निवेश अनुदान सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
योगी सरकार के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन अतिवृष्टि और बाढ़ से उत्पन्न हर परिस्थिति पर लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री और वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए सभी संबंधित महकमों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है ताकि कुदरत के इस कहर से बेघर और बेबस हुए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों का सीधा और तत्काल लाभ मिल सके।
अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप अत्यंत पारदर्शी तरीके से प्रभावित लाभार्थियों को राहत राशि बांटी जा रही है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि इस संकट काल में किसी भी पात्र व्यक्ति को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और समयबद्ध रूप से सहायता उनके हाथ में पहुंचे।
अपर जिलाधिकारी ने तहसीलवार आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आपदा राहत विजन के तहत जिले की चारों तहसीलों में युद्धस्तर पर सत्यापन का काम चल रहा है। जहां मौदहा तहसील में सर्वाधिक 52 लाभार्थियों को 2,08,000 हजार रुपये की वित्तीय मदद दी गई है। वहीं सदर हमीरपुर तहसील के 27 प्रभावित परिवारों को 108000 हजार रुपये जारी किए जा चुके हैं। वहीं सरीला तहसील के 22 पीड़ितों को 88000 हजार रुपये की राहत राशि सौंपी गई है। इसके साथ ही राठ तहसील क्षेत्र के 18 लाभार्थियों को 72000 हजार की मुआवजा राशि का भुगतान किया गया।
✍️Sandeep
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।