1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीवासियों के लिए राहतः 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

यूपीवासियों के लिए राहतः 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

भीषण गर्मी झेल रहे यूपीवासियों के लिए राहतभरी खबर है। सूबे में शुक्रवार से मानसून प्रवेश कर गया। 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। भीषण गर्मी झेल रहे यूपीवासियों के लिए राहतभरी खबर है। सूबे में शुक्रवार से मानसून प्रवेश कर गया। 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

सिद्धार्थनगर के रास्ते घुसे मानसून के अगले 48 घंटों में प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के आसार हैं। शुक्रवार को आगरा, बहराइच, भदोही, बिजनौर, इटावा, गोरखपुर, कानपुर, कन्नौज, खीरी, कुशीनगर समेत आसपास के इलाकों में 3 से 25 mm बारिश रिकॉर्ड की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने कर्नाटक एवं तेलंगाना के कुछ और हिस्सों को कवर किया। मानसून आंध्र प्रदेश के बचे हुए हिस्से, विदर्भ व छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्से, उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के सभी इलाकों से होते हुए झारखंड और बिहार से बढ़कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया है।

अब यह प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। हालांकि मानसून के पूर्वी यूपी में पहुंचने की सामान्य तिथि 18 जून थी। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून तक लगातार बारिश के आसार हैं।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com