1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में गंगा किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

वाराणसी में गंगा किनारे बनेगा रिवर फ्रंट, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

यूपी के वाराणसी जिले में पर्यटन को और बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन ने इसके लिए पहल भी कर दी है। रामनगर और पड़ाव के बीच पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप माडल पर रिवर फ्रंट का निर्माण होगा।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले में पर्यटन को और बढ़ावा देने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन ने इसके लिए पहल भी कर दी है। रामनगर और पड़ाव के बीच पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप माडल पर रिवर फ्रंट का निर्माण होगा। लगभग सात किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। रिवर फ्रंट गंगा पार रेती पर बनेगा।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

लोक निर्माण विभाग 2300 करोड़ रुपए से फोरलेन सड़क का निर्माण कराएगा। यहां पाथ-वे बनेगा और हरियाली के लिए पेड़ लगाए जाएंगे। रिवर फ्रंट के तहत सड़क निर्माण के बाद गंगा आरती और काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन सुलभ हो जाएगा।

लोक निर्माण विभाग ने फोरलेन सड़क के लिए अन्य विभागों से एनओसी मांगी है। बारिश के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। इस सड़क का निर्माण शासन की प्राथमिकता में शामिल है। माना जा रहा है कि इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और काशी में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com