1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ट्रेन का आनलाइन टिकट बुक करना पड़ महंगा, एटीएम नंबर पूछ खाते से निकाल लिए 3.54 लाख रुपए

ट्रेन का आनलाइन टिकट बुक करना पड़ महंगा, एटीएम नंबर पूछ खाते से निकाल लिए 3.54 लाख रुपए

यूपी के मुरादाबाद में ट्रेन का आनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश कर रही महिला को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया।

By Rajni 

Updated Date

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में ट्रेन का आनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश कर रही महिला को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने महिला को झांसे में लेकर उससे एटीएम नंबर और एमपिन नंबर पूछकर उसके खाते से 3.54 लाख रुपए निकाल लिए।

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पीलीकोठी के रहने वाले प्रबल दीक्षित की पत्नी इंदु दीक्षित ने साइबर थाने में दी तहरीर में बताया कि बीती चार मई को वह आईआरटीसी एप से असम के लिए ट्रेन का टिकट बुक कर रहीं थी। इस बीच आईआरटीसी एप महिला की यूजर आईडी गलत बताने लगा। जिसके बाद महिला ने एप पर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर काल की।

काल पर मौजूद युवक ने महिला से कहा कि वह प्ले स्टोर से रस्ट डेस्क एप डाउनलोड करे। एप डाउनलोड करने के बाद युवक ने महिला का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद युवक ने उससे 10 रुपये पेटीएम करने को कहा और बैलेंस चैक कराया। जिस पर महिला ने बताया कि उसके खाते से 10 रुपये कटे नहीं हैं।

इसी बीच युवक ने महिला ने उसके एटीएम का नंबर और एमपिन (मोबाइल बैंकिंग पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर) पूछ लिया। जिसके बाद साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से तीन लाख 53 हजार 900 रुपए निकाल लिए।

खाते से पैसें निकलने का मैसेज देख महिला हैरान रह गई और पति को इसकी जानकारी दी। पीड़ित महिला की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- करवाचौथ व्रत का क्या है महत्व और कैसे करें विधि-विधान से पूजा? जानिए

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com