Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. साक्षी महाराज के बोल- कांग्रेस को अपने और अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं, पहले ही कहा था- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार   

साक्षी महाराज के बोल- कांग्रेस को अपने और अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं, पहले ही कहा था- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार   

 चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी रण में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला रविवार को ईवीएम खुलने के साथ शाम तक हो जाएगा। इन चारों राज्यों में वोटों की गिनती सुबह 8:00 से शुरू हो चुकी है।

By Rakesh 

Updated Date

उन्नाव चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी रण में कौन बाजी मारेगा, इसका फैसला रविवार को ईवीएम खुलने के साथ शाम तक हो जाएगा। इन चारों राज्यों में वोटों की गिनती सुबह 8:00 से शुरू हो चुकी है।

पढ़ें :- UP : अखिलेश यादव का केशव मौर्या पर तंज, कहा - दिल्ली के वाई-फाई पासवर्ड और मोहरे

रुझानों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। जबकि तेलंगाना की कमान कांग्रेस को हाथों में जाते दिख रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम पहले ही कह चुके थे कि भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस नेता कमलनाथ पर साक्षी महाराज ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपनी हार खुद स्वीकार कर ली है। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि अगर कोई गड़बड़ी हुई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा। कमलनाथ की इस प्रकार की यह बचकानी हरकतें हैं।

साक्षी महाराज ने राज्यों में सरकार बनने के बाद सीएम फेस के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। लोकतांत्रिक परंपरा से संसदीय दल का नेता चुना जाएगा और जो विधायक दल का नेता होगा, वह हमारा मुख्यमंत्री होगा।

कहा कि हम लोग विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। मोदी ने जो गारंटी ली थी, उस गारंटी का प्रभाव है कि जनता मोदी के साथ है। कांग्रेस को अपने नेताओं के ऊपर विश्वास नहीं है, न अपने ऊपर विश्वास है और न ही अपने विधायकों के ऊपर। अगर इनको अपने विधायकों पर विश्वास होता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती, जैसी स्थिति कांग्रेस बना रही है।

पढ़ें :- सियासतः अब बसपा की नैया पार लगाएंगे आकाश आनंद

विश्व में मोदी से बड़ा कोई नेता नहींः सांसद

साक्षी महाराज ने तीन राज्यों में चुनाव जीतने के बाद 2024 के चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव में मोदी का प्रभाव बहुत बड़ा है। 2024 का चुनाव राष्ट्र का मुद्दा है। विश्व में मोदी से बड़ा कोई नेता नहीं है। मोदी भारत के भाग्य विधाता हैं।

कहा कि 350 सीट जीतकर नरेंद्र मोदी केंद्र में सरकार बनाएंगे। हम पहले ही कह चुके थे कि भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com