मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
उत्तर प्रदेश

गन्ने के खेत में मिला संभल के हिस्ट्रीशीटर का शव

Rajni

मुरादाबाद में रविवार को गन्ने के खेत में संभल के हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

sp
शेयर करें

मुरादाबाद। मुरादाबाद में रविवार को गन्ने के खेत में संभल के हिस्ट्रीशीटर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मिलक बहापुर के गन्ने के खेत में संभल के हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या करने के बाद किसी ने उसके शव को यहां फेंक दिया गया था। हिस्ट्रीशीटर नाजिम की पीठ में दो गोली लगी थी।

एसपी देहात संदीप कुमार मीणा और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्कॉट की टीमें भी घटनास्थल पर बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया मृतक नाजिम पर कई मुकदमे पंजीकृत थे। मृतक नाजिम थाना असमोली थाने का भी हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक मृतक नाजिम पर सात मुकदमा दर्ज है।

टैग: police
शेयर करें