1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. सारा और आदित्य की कैमिस्ट्री ने बिखेरा रैंप पर जलवा

सारा और आदित्य की कैमिस्ट्री ने बिखेरा रैंप पर जलवा

दिल्ली में चल रहे इंडिया कूटूर वीक 2023 के एक इवेंट में मंगलवार रात आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रहे इंडिया कूटूर वीक 2023 के एक इवेंट में मंगलवार रात आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। दोनों फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए शोस्टॉपर बने। इवेंट से सारा और आदित्य की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें दोनों एक- दूसरे का हाथ थामे हुए रैंप पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें :- Proud moments: डिस्को डांसर से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार तक, मिथुन दा की सिनेमाई यात्रा बेहद उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायकः अश्विनी वैष्णव

सारा और आदित्य की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहें

रैंप वाक के दौरान दोनों की कैमिस्ट्री ने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।दोनों ही एथनिक लुक में बेहद शानदार लग रहे थे।गोल्डन कलर के मैचिंग आउटफिच में दोनों की जोड़ी बला की खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर सारा और आदित्य की जोड़ी का यह जलवा देख फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं’ तो दूसरे ने लिखा, ‘क्या खूबसूरत जोड़ी है’ वही  तीसरे यूजर ने कमेंट किया है, ‘हे भगवान यह जोड़ी बहुत हॉट है’।बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर मिल रहे प्यार से फिल्म के मेकर्स को जरूर फायदा होगा।

फिल्म मार्च 2024 में रिलीज होने वाली है। आदित्य राय कपूर , सारा अली खान  के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे दिग्गज सितारे भी नजर आएंगे।वहीं सोशल मीडिया पर  इतने सारे कमेंट देख कई लोग अनन्या पांडे को भी याद करने लगे।

पढ़ें :- मशहूर ACTOR मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 8 अक्तूबर को होंगे सम्मानित, PM मोदी ने दी बधाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com