मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

मशहूर ACTOR मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 8 अक्तूबर को होंगे सम्मानित, PM मोदी ने दी बधाई

HO BUREAU

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी। अभिनेता की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि वह एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं। उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पीढ़ियों से प्रशंसा की जाती है।

pm modi
pm modi
शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी। अभिनेता की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि वह एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं। उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पीढ़ियों से प्रशंसा की जाती है। मशहूर ACTOR मिथुन चक्रवर्ती को 8 अक्तूबर को सम्मानित किया जाएगा।

एक्स पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के संदेश का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा:“खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जो अपने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पीढ़ियों से प्रशंसित हैं। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

शेयर करें