1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए शुरू की नई सुविधा, इस तरह उठाएं लाभ

एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए शुरू की नई सुविधा, इस तरह उठाएं लाभ

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा का लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा, जो किसी सोशल सिक्योरिटी स्कीम में एनरॉल होना चाहते हैं।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा का लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा, जो किसी सोशल सिक्योरिटी स्कीम में एनरॉल होना चाहते हैं।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

नई सुविधा ने एसबीआई के ग्राहकों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम से जुड़ना आसान और तेज बना दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस सुविधा की शुरुआत 25 अगस्त को की। इसकी शुरुआत एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने की। इसके तहत एसबीआई के ग्राहक आधार के जरिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पंजीकरण करा सकते हैं।

एसबीआई के सभी ग्राहकों के लिए यह सुविधा बैंक के कस्टमर सर्विस पॉइंट्स यानी सारे सीएसपी पर उपलब्ध होगी। चेयरमैन खारा ने नई सुविधा को पेश करते हुए कहा कि इसका लक्ष्य विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

बैंक ने बताया कि ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (और अटल पेंशन योजना जैसी योजनाओं में पंजीकरण के लिए ग्राहक सेवा केंद्रों पर सिर्फ आधार कार्ड ले जाने की जरूरत होगी। ग्राहकों को अब इन कामों के लिए सीएसपी पर पासबुक ले जाने की जरूरत नहीं होगी।

पढ़ें :- दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा ने आग लगाकर की आत्महत्या, 3 पन्नों का सुसाइड नोट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com