1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बहराइचः आमने -सामने की टक्कर से स्कॉर्पियो और बाइक में लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

बहराइचः आमने -सामने की टक्कर से स्कॉर्पियो और बाइक में लगी आग, दो की जिंदा जलकर मौत

यूपी के बहराइच जिले में गुरुवार को भीषण हादसे में दो युवक जिंदा जलकर मर गए। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

By Rajni 

Updated Date

बहराइच।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर हाडा बसहरी गांव के पास गुरुवार दोपहर स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने तेज भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही स्कॉर्पियो और बाइक में आग लग गई, जिससे बाइक सवार तीनों युवक जिंदा जल गए। दो युवकों की झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया।

डाक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी पंकज (26), शिवम (25) और सत्यम (24) तीनों दोस्त थे।

गोंडा रोड स्थित विनायक रिसोर्ट के पीछे निवास करने वाले पंकज अपने मित्र सत्यम और शिवम के साथ एक बाइक से गुरुवार को रूपईडीहा के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com