1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नई दिल्लीः खराब सड़कों को देख पीडब्ल्यूडी मंत्री का चढ़ा पारा, अफसरों को लगाई फटकार, कहा- एक्शन के लिए रहें तैयार

नई दिल्लीः खराब सड़कों को देख पीडब्ल्यूडी मंत्री का चढ़ा पारा, अफसरों को लगाई फटकार, कहा- एक्शन के लिए रहें तैयार

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने गुरुवार सुबह रोहतक रोड पर नांगलोई मेट्रो से टीकरी बॉर्डर तक की सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हैं। ख़राब ड्रेनेज प्लान व आउटफॉल की समस्या होने के कारण यहां जल-जमाव की समस्या भी है।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने गुरुवार सुबह रोहतक रोड पर नांगलोई मेट्रो से टीकरी बॉर्डर तक की सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हैं। ख़राब ड्रेनेज प्लान व आउटफॉल की समस्या होने के कारण यहां जल-जमाव की समस्या भी है।

पढ़ें :- साबरमती के बाद यमुना की बारी, दिल्ली सरकार ने रिवरफ्रंट को लेकर बनाया बड़ा प्लान

केजरीवाल सरकार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

ऐसे में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत पूरे रोड स्ट्रेच की समस्याओं की जांच करते हुए उसे बेहतर बनाने के लिए प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स सड़कों के मामले में ज़िम्मेदारी के साथ काम करें अन्यथा एक्शन के लिए तैयार रहें। केजरीवाल सरकार में सड़कों को लेकर ऐसी लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि सड़क के बहुत से हिस्सों में दरार है। कई जगहों पर सड़कें टूटी हुईं हैं। फुटपाथ की भी रिपेयर की ज़रूरत है। इन समस्याओं को देख पीडब्ल्यूडी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। आदेश दिए कि पूरे रोड स्ट्रेच की बारीकी से जांच की जाए और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

साथ ही प्लान तैयार किया जाए कि कैसे जल्द से जल्द पूरी सड़क को बेहतर रूप दिया जा सकता है। ताकि यहां आवाजाही करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

पढ़ें :- CM रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, सिनेमैटोग्राफ लाइसेंसिंग में सुधार, अब सिंगल विंडो से मिलेगा लाइसेंस

जलजमाव की समस्या दूर करने को तैयार करें बेहतर ड्रेनेज प्लान

उन्होंने निर्देश दिया कि ज़रूरत के अनुसार सड़क पर रिपेयर व रिकार्पेटिंग का काम किया जाए। सेंट्रल वर्ज व फुटपाथ का भी रिपेयर किया जाए और जलजमाव की समस्या को दूर करने के किए बेहतर ड्रेनेज प्लान तैयार कर उसका क्रियान्वयन किया जाए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com