1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सेल्फी ने बिगाड़ दिया सारा खेल, दुल्हन हो गई नाराज, दूल्हा बना बंधक, फिर देखिए आगे क्या हुआ  

सेल्फी ने बिगाड़ दिया सारा खेल, दुल्हन हो गई नाराज, दूल्हा बना बंधक, फिर देखिए आगे क्या हुआ  

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में जयमाल के दौरान सेल्फी लेने से दुल्हन नाराज हो गई। बात इतनी थी कि खुशी के मौके पर दूल्हे के दोस्त जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ गए और दुल्हन को चश्मा पहना दिया।

By Rajni 

Updated Date

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में जयमाल के दौरान सेल्फी लेने से दुल्हन नाराज हो गई। बात इतनी थी कि खुशी के मौके पर दूल्हे के दोस्त जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ गए और दुल्हन को चश्मा पहना दिया।

पढ़ें :- बिहार की सफलता का सूत्र यूपी में आजमाएंगे तावड़े

यहां तक तो बात ठीक थी, लेकिन बात तब बिगड़ी जब दोस्तों ने दुल्हन के साथ सेल्फी लेने का प्रयास किया। इससे दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद तो गांव वाले भी गुस्सा गए और दूल्हे को बंधक बना लिया।

मामला मांधाता कोतवाली के हरकपुर गांव का है। राम किशोर पटेल की बेटी की शादी गुरुवार रात हो रही थी। शादी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन जयमाल के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को चश्मा पहना कर सेल्फी लेने का प्रयास किया। बस यही बात दुल्हन को नागवार लगी।

इसके बाद दूल्हा और दुल्हन के बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मामला हंगामा और गाली गलौज तक पहुंच गया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया और अपने कमरे में चली गई। आक्रोशित घरातियों और ग्रामीणों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। घंटों तक उसे पेड़ में बांध कर रखा।

लड़के पक्ष से दूल्हा समेत तीन लोग हिरासत में

पढ़ें :- लखनऊ में बड़ी वारदात, ICICI बैंक के बाहर पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या

सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को लड़की पक्ष के चंगुल से छुड़ाकर कोतवाली लेकर आई। जहां उसे हवालात में बंद कर दिया गया। पुलिस ने लड़के पक्ष से दूल्हा समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दूल्हे अमरजीत के बंधक बनाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com