1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी: बंगाली टोला में पिता-पुत्र और पौत्र का शव मिलने से सनसनी

वाराणसी: बंगाली टोला में पिता-पुत्र और पौत्र का शव मिलने से सनसनी

यूपी में वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में तीन लोगों के शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। तीनों एक ही परिवार के बताए गए हैं। बंगाली टोला में मुंशी घाट पर पिता, पुत्र और पौत्र मृत पाए गए।

By Rajni 

Updated Date

वाराणसी। यूपी में वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में तीन लोगों के शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। तीनों एक ही परिवार के बताए गए हैं। बंगाली टोला में मुंशी घाट पर पिता, पुत्र और पौत्र मृत पाए गए।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

मृतकों की पहचान पिता जनार्दन तिवारी, उनके बेटे अश्विनी और पोते दीपू के रूप में हुई है। जनार्दन मुंशी घाट पर चाय बेचते थे। आशंका है कि तीनों ने रात में किसी समय जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।

अपर पुलिस आयुक्त (एसीपी) दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com