Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदाः खेत में दंपति का शव मिलने से सनसनी

बांदाः खेत में दंपति का शव मिलने से सनसनी

गांव के खेत में रविवार को दंपति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखकर लोगों ने तत्काल थाने में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

By Rajni 

Updated Date

बांदा। गांव के खेत में रविवार को दंपति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव देखकर लोगों ने तत्काल थाने में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

पढ़ें :- गश्त में निकली पुलिस जीप ने महिला को कुचला, मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज

पुलिस की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है। जांच से पता चला कि मृतक दंपति कौशाम्बी जिले के सरीला थाना क्षेत्र के जजौली गांव के रहने वाले थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ने विषाक्त खाकर आत्महत्या की है। शव के पास से विषाक्त का पाउच और एक पर्ची बरामद हुई है। शव के पास से बरामद पर्ची से मृतक दंपति की शिनाख्त हुई है। घटना बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com