1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी में बाघ की मौत से सनसनी

लखीमपुर खीरी में बाघ की मौत से सनसनी

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बाघ की मौत से सनसनी फैल गई। कुछ दिनों से बाघ जंगल से निकलकर ग्रामीणों के घरों में घुस जा रहे हैं।

By Rajni 

Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में बाघ की मौत से सनसनी फैल गई। कुछ दिनों से बाघ जंगल से निकलकर ग्रामीणों के घरों में घुस जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के मैलानी वन रेंज इलाके के गढ़य्या गांव में 3 जून की देर रात जंगल से निकलकर एक घर में पहुंचे बाघ को देखकर लोगों में हड़कप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और बाघ को पकड़कर जंगल में सुरक्षित भेजने में लग गई।

बाघ घर से निकल कर बाहर पहले पानी पिया और गायब हो गया। इस दौरान वन विभाग की टीम लगातार सर्च कर रही थी। एक जगह बाघ लेटा हुआ मिला। काफी देर बाद पता चला कि बाघ की मौत हो गई है।

बाघ को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। बाघ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फील्ड डायरेक्टर दुधवा नेशनल पार्क बी प्रभाकर ने बताया कि बाघ बीमार था। बताया कि अन्य बाघों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com