प्रयागराज। शहर के धूमनगंज इलाके में 24 फरवरी को हुई उमेश पाल हत्याकांड के दो महीने बाद भी घटना में शामिल दो किरदार शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जबकि इस घटना में शामिल अतीक का बेटा असद सहित चार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
दो महीने पहले उमेश पाल की प्रयागराज में उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह हाईकोर्ट में गवाही देकर घर लौट रहा था। इस घटना से देश में सनसनी फैल गई थी। योगी सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए घटना में शामिल अरोपियों को चिह्नित करते हुए उनके मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया था। जबकि कांड में शामिल चार शूटरों को एस़टीएफ ने मार गिराया।
विडियो फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने शाइस्ता पर बढ़ाया इनाम
घटना में गुड्डू मुस्लिम के साथ अतीक की पत्नी शाइस्ता का विडियो फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने शाइस्ता को आरोपी बनाने के साथ उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। पुलिस ने जब शिकंजा कसा तो शाइस्ता फरार हो गई। शाइस्ता कहां छिपी है इसका पता पुलिस अभी तक नहीं लगा पाई है।
उधर, 15 अप्रैल की रात साढ़े 10 बजे अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाते समय तीन हमलावरों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद यह कयास लगाया जाने लगा कि शाइस्ता शायद कसारी-मसारी कब्रगाह पर पति और देवर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इसी को देखते हुए वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कड़ी चेकिंग के बाद ही अतीक के परिवार की महिलाओं को वहां जाने की अनुमति दी गई थी।
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
करीब बारह सौ करोड़ की संपत्ति को किया नष्ट
योगी सरकार ने घटना के बाद अतीक अहमद की करीब 12 सौ करोड़ की संपत्ति को या तो जप्त किया या फिर उसे बुलडोजर से मिट्टी में मिला दिया। उधर, हत्याकांड का महत्वपूर्ण शूटर गुड्डू मुस्लिम भी अभी तक फरार है। बार –बार अपना लोकेशन बदलने और मोबाइल स्विच आफ रहने के कारण पुलिस को भी उस तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। जबकि एसटीएफ चीफ अमिताभ यश का कहना है कि नकाब में रहने के कारण पुलिस को शाइस्ता तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।