मुरादाबाद। मुरादाबाद में मतदाताओं ने वोट डालकर अपनी खुशी का इजहार किया। बड़ी संख्या में लाइनों में लगकर लोगों ने वोट डाला। वोट डालने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह रहा।
पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। संभल लोकसभा क्षेत्र के कुन्दरकी बिलारी में लोगों ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया।