1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में सपा, रालोद और बसपा को बड़ा झटकाः वाराणसी की शालिनी यादव सहित इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन  

यूपी में सपा, रालोद और बसपा को बड़ा झटकाः वाराणसी की शालिनी यादव सहित इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन  

यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर कब्जा करने के लिए भाजपा पार्टी और संगठन को और मजबूत करने की कवायद में जुट गई है।

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर कब्जा करने के लिए भाजपा पार्टी और संगठन को और मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। भाजपा विपक्षी दलों को लगातार झटके पर झटका दे रही है।

पढ़ें :- 'यूपी में घुसपैठ करने वाले ज्यादातर लोग उत्तराखंड से हैं...', अखिलेश यादव का बयान

इसी कड़ी में सोमवार को लखनऊ के पार्टी कार्यालय में सपा-रालोद और बसपा के 18 बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। इसमें साहब सिंह, राजपाल सैनी, सुषमा पटेल, पूर्व सांसद अंशुल वर्मा, शालिनी यादव, पूर्व विधायक गुलाब सरोज और जगदीश सोनकर जैसे बड़े चेहरे हैं।

पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे नेता

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि गरीब कल्याण की योजनाओं से प्रभावित होकर कई बड़े नेताओं ने हमारे साथ जुड़ने का निर्णय लिया। मैं उनका स्वागत करता हूं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम 2024 में यूपी की 80 सीट जीत रहे हैं। तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। जीत कर असर ऐसा होगा कि विपक्षी नेता यही सोचेंगे कि अपनी जमानत बचाए कैसे।

पढ़ें :- पहले अपराधियों को छूते ही सत्ता के गलियारों से आने लगते थे फोन : CM योगी

1.राजपाल सैनी, मुजफ्फरनगर से आरएलडी के पूर्व राज्यसभा सांसद, 2. साहब सिंह, सहारनपुर से सपा के पूर्व मंत्री, 3. जगदीश सोनकर, जौनपुर से सपा के पूर्व मंत्री, 4. सुषमा पटेल, जौनपुर से सपा की पूर्व विधायक, 5. गुलाब सरोज, जौनपुर से सपा के पूर्व विधायक, 6. शालिनी यादव, वाराणसी से सपा की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, 7. अंशुल वर्मा, हरदोई से सपा के पूर्व सांसद, 8. राजीव बक्शी, लखनऊ से पूर्व कांग्रेस मीडिया चेयरमैन, 9. गंगाधर कुशवाहा, आगरा से बसपा के पूर्व चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक, 10. रवि भारद्वाज, आगरा से बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, 11. जितेंद्र मिश्रा, हमीरपुर से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, 12. सत्यपाल यादव, हापुड़ से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, 13. सुनीता यादव, हापुड़ से सपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, 14. शालिनी यादव, हापुड़ के सिंभावली से सपा की ब्लॉक प्रमुख, 15. पीयूष यादव, वाराणसी से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, 16. दिलीप सिंह, हमीरपुर के तिंदवारी विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी, 17. पुष्पेंद्र पासी, सीतापुर के सिधौली विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व प्रत्याशी, 18. शिवान सैनी, मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से बसपा के पूर्व प्रत्याशी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com