1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. सुप्रीम कोर्ट में शेल कंपनी मामले पर होगी 11 जुलाई को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में शेल कंपनी मामले पर होगी 11 जुलाई को सुनवाई

Shell Company : झारखंड में शेल कंपनी के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को सुनवाई होगी। फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर किसी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची, 17 जून 2022 : झारखंड सरकार के ओर से सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी पर आज सुनवाई हुई। झारखंड के हाईकोर्ट के द्वारा जारी आदेश के विरुद्ध दायर की गई एसएलपी पर जल्द सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में आग्रह किया गया था। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश जस्टिस हिमा कोहली व जस्टिस जेके महेश्वरी की खंडपीठ ने की। सुनावाई में झारखंड सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता मुकुल रोहतगी पहुंचे थे। फिलहाल कोर्ट द्वारा सरकार की एसएलपी पर सुनवाई के लिए 11 जुलाई की तारीख तय की गई है।

पढ़ें :- Asian Games : CM हेमंत सोरेन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारंखडी खिलाड़ियों से मिले

झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

शेल कंपनी मामले में झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को झारखंड की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जानकारों का मानना था कि झारखंड सरकार हाईकोर्ट द्वारा मेटेनबिलिटी पर दिये आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। इस मामले के लिए सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार ने एसएलपी दायर कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com