1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पिता की हत्या कर शिक्षामित्र बेटा खुद ही पहुंच गया थाने, जानिए क्या था मामला

पिता की हत्या कर शिक्षामित्र बेटा खुद ही पहुंच गया थाने, जानिए क्या था मामला

यूपी के बस्ती जिले में सोमवार को शिक्षामित्र बेटे ने पिता की कुदाल से हत्या कर दी। इसके बाद बेटा खुद ही थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया।

By Rajni 

Updated Date

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले में सोमवार को शिक्षामित्र बेटे ने पिता की कुदाल से हत्या कर दी। इसके बाद बेटा खुद ही थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार गांव में हुई।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

पिता-पुत्र में विवाद बैंक से लिए गए कर्ज अदायगी को लेकर था। इस विवाद में शिक्षामित्र बेटे ने अपने ही पिता पर कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शोभनपार निवासी बुद्धिराम के दो बेटे सुधीर और रणधीर हैं। रणधीर की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद वह छोटी बहू सूर्यमति के साथ अलग रहने लगे थे।

बड़े बेटे सुधीर ने पिता के नाम से बैंक से केसीसी लोन ले रखा है। वह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। कर्ज अदायगी को लेकर पिता-पुत्र में अक्सर विवाद होता रहता था। हाल ही में बुद्धिराम ने तकरीबन 62 हजार रूपये में यूकेलिप्टस का पेड़ बेचा था। जिससे वह कर्ज चुकाने की तैयारी कर रहे थे। जबकि सुधीर ऐसा नहीं चाहता था। ऐसे में इसी बात पर पिता-पुत्र में रविवार की देर शाम काफी झगड़ा हुआ।

सोमवार सुबह बुद्धिराम खेत की तरफ गए थे। इस बीच रास्ते में गन्ने के खेत के पास सुधीर मिल गया और उसने कुदाल से पिता बुद्धिराम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। गांव के लोग जब वहां पहुंचे तब तक सुधीर वहां से फरार हो चुका था। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर ही रही थी कि सुधीर खुद ही लालगंज थाने पहुंच गया।

घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

एसएचओ ब्रजेंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। पुलिस ने सूर्यमति की तहरीर पर सुधीर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। एसओ ने बताया कि घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर ली गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com