1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. सलमान के शो BigBoss में नजर आएंगे शाइनी आहूजा!

सलमान के शो BigBoss में नजर आएंगे शाइनी आहूजा!

Big Boss 16 Makers के सीजन को सुपरहिट बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। पॉपुलर टीवी शो में इस बार कंटेस्टेंट में शाहनी आहूजा को भी देखा जा सकता है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2022। बिग बॉस फैंस के लिए एक बड़ी न्यूज सामने आ रही है, इस खबर को सुनने के बाद आप यकिन मानिये हैरान हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस के लिए एक्टर शाइनी आहूजा को लेने के लिए अप्रोच किया गया है।

पढ़ें :- युवा देश, बूढ़ी संसद? भारत को चाहिए सोच में भी पीढ़ीगत बदलाव

बिग बॉस के सीजन 16 में सीजन को सुपरहिट बनाने के लिए बेहतरीन प्रतिभागियों को खोजा जा रहा है। इसके लिए बिग बॉस की टीम टीवी व बॉलीवुड के पॉपुलर सिलेब्स को अप्रोच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बिग बॉस के नए सीजन के लिए शाइनी आहूजा को भी अप्रोच किया गया है। इस शो में शाइनी की एंट्री धमाकेदार हो सकती है। बिग बॉस की टीम शो में शाइनी को लेने के लिए पूरी तरह से कोशिश में जुटी हुई।

शाइनी आहूजा का विवादों से रहा है नाता

वर्ष 2009 में शाइनी पर उनकी ही नौकरानी के साथ रेप के आरोप लगे थे। इसी मामले में शाइनी को जेल में सात साल भी गुजारने पड़े थे। एक्टर ने कहा था कि उनके व नौकरानी के बीच जो कुछ भी हुआ था वो दोनों की आपसी सहमति के आधार पर हुआ था। इस बयान के बाद उन्होंने अपनी रिहाई की अपील की थी, जिसके बाद ही उनको बेल मिली।

शाइनी जमानत पर बाहर तो आ गये, लेकिन इस केस की वजह से उनका फिल्मी करियर डूब गया। एक्टर ने टेलीविजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और भूल भुलैया, गैंग्सटर, लम्हें और वैलकम बैक जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। शाइनी आहूजा उन स्टार्स में से हैं जिनके क्यूट लुक्स पर हर कोई फिदा रहता था। अब देखना होगा कि वो बिग बॉस में आते हैं या नहीं, अगर आये भी तो क्या  फिर से फैंस पर अपना जादू चला पाते हैं या नहीं?

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com