मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपी की बदलती राजनीतिः राजभर के भाजपा में जाने पर शिवपाल ने कसा तंज, कहा- फुटबाल की तरह लुढ़कते रहते हैं इधर-उधर   

Rajni

ओमप्रकाश राजभर और भाजपा के साथ-साथ आने पर यूपी के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने तंज कसा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर शुरू से ही स्वार्थ की राजनीति करते रहे हैं।

shivpal yadav
शेयर करें

लखनऊ। ओमप्रकाश राजभर और भाजपा के साथ-साथ आने पर यूपी के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने तंज कसा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर शुरू से ही स्वार्थ की राजनीति करते रहे हैं। उन्हें शोषितों, पिछड़ों व सामाजिक न्याय की जरा भी चिंता नहीं है। सत्ता के लोभ में फुटबाल की तरह इधर-उधर लुढ़कते रहते हैं।

राजभर अभी कुछ दिन पहले मायावती को बना रहे थे प्रधानमंत्री 

शिवपाल सिंह यादव ने राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि अभी कुछ दिन पहले वह मायावती को प्रधानमंत्री बना रहे थे। शिवपाल ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर का कोई स्थाई ठिकाना नहीं है। वह कब कहां चले जाएं, उनका कोई भरोसा नहीं है। भविष्य में जहुराबाद से भी उनकी जमानत जब्त होगी। जहां से लड़ेंगे वहीं से हारेंगे।

शिवपाल ने कहा कि एक बड़बोले नेता कह रहे थे कि सपा समाप्त हो गई है लेकिन वह कौशांबी में हमसे चुनाव हार गए। दरअसल, अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब राजभर ने कहा था कि यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद को एक होकर मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना देना चाहिए। इससे भाजपा की यूपी में करारी हार होगी। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा होता है तो वह भी इस गठबंधन का हिस्सा बनेंगे।

शेयर करें