1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उमेशपाल के हत्याकांड में अब तक 4 आरोपी ढेर

उमेशपाल के हत्याकांड में अब तक 4 आरोपी ढेर

उमेशपाल हत्याकांड में अब तक 4 लोगों को एसटीएफ के जरिए ढेर कर दिया गया है एक बड़ी कामयाबी ना सिर्फ पुलिस को मिली है बल्कि सरकार के हाथ में भी कामयाबी लगी है इस एनकाउंटर में अतीक का बेटा भी ढेर हो चुका है इसके साथ गुलाम भी मारा गया है

By Avnish 

Updated Date

24 फरवरी का वो दिन सबको याद होगा जब दिन-दहाड़े उमेशपाल को जब वो अपने गली के बाहर गाड़ी से उतरा था वैसे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी ना सिर्फ उमेशपाल बल्कि उसके साथ गर्नर भी साथ में थो जो उसकी सुरक्षा के लिए उन पर भी गोली चलाई गई और 24 फरवरी को तीन लोगों की हत्या कर दी गई, माना जा रहा था कि यह पूरा का पूरा खेल अतीक अहमद और उसके भाई ने जेल में बैठकर रचा था लेकिन कोई सबूत नहीं मिल पा रहा था और इसके साथ ही कुछ दिनों बाद इस गैंग से जुड़े हुए दो बदमाशों को पुलिस ने एकाएक कर के ढेर कर दिया

पढ़ें :- कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर में मुकदमा दर्ज, आयोजकों ने लगाया धोखाधड़ी और मानहानि का आरोप

 

अतीक का पूरा परिवार बिखर गया

बता दें कि अतीक अहमद का पूरा परिवार इस हत्याकांड के बाद से बिखर गया जैसे ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया उसके कुछ दिनों बाद ही अतीक अहमद के दो नाबालिक बेटों को घर से उठा लिया गया और पुलिस ने बाल सुधार गृह में डाल दिया इसके बाद अतीक की पत्नी का भी इस हत्याकांड से पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था जिसके बाद से पुलिस लगातार ढूंढने की कोशिश कर रही है पहले शाइस्ता के ऊपर 25000 का इनाम था उसके बाद इनाम बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया

 

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

अतीक के बेटे का हुआ एनकाउंटर

13 अप्रैल का वो दिन है जिस दिन ना सिर्फ उमेशपाल बल्कि वो गर्नर जिनकी मौत हो चुकी थी उनके घर में खुशियां लेकर आई है क्योंकि गुरूवार को उमेशपाल हत्याकांड से जुड़े मुख्य साजिशकर्ता का एनकाउंटर हो चुका है जो कि एसटीएफ के द्वारा किया गया है इसमें अतीक अहमद का बेटा भी ढेर हो चुका है सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि गुलाम को भी इस एनकाउंटर में मार गिराया गया है.

 

कैसे हुआ एनकाउंटर?

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झांसी के रास्ते दोनों गुजर रहे है उसी वक्त पुलिस ने घेर लिया और जैसे ही पुलिस ने मौके पर पहुंचक घेरा वैसे ही बदमाशों की तरफ से फायरिंग करनी शुरू हो गई एसटीएफ ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की और इस फायरिंग में दोनों बदमाश ढेर हो गए.

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

 

अतीक बिलख-बिलखकर रोने लगा

जैसे ही अतीक को उसके बेटे के एनकाउंटर की सूचना मिली अतीक कोर्ट रूम में ही बिलखर रोने लगा और गश पड़ गया इसी मामले में उमेशपाल के परिवारवाले ने खुशी जाहिर की है उन्होनें योगी सरकार का धन्यवाद भी जताया है कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमे पूरा इंसाफ जल्द मिलेगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com