1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. धर्मांतरण का खेलः घर से पांच बार जाता था जिम, शक होने पर पिता ने पीछा किया तो खुली पोल, मस्जिद में नमाज पढ़ता मिला बेटा  

धर्मांतरण का खेलः घर से पांच बार जाता था जिम, शक होने पर पिता ने पीछा किया तो खुली पोल, मस्जिद में नमाज पढ़ता मिला बेटा  

यूपी के गाजियाबाद जिले से एक किशोर का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। लड़के की उम्र महज 17 साल है। उसने जाकिर नाईक से प्रभावित होकर इस्लाम धर्म अपनाया।

By Rajni 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले से एक किशोर का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। लड़के की उम्र महज 17 साल है। उसने जाकिर नाईक से प्रभावित होकर इस्लाम धर्म अपनाया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

उसके इस कदम की भनक परिवार को तब लगी, तब वह दिन में 5 बार जिम जाने की बात कहकर घंटों गायब रहने लगा। पिता ने जब पीछा किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि उनका बेटा एक मस्जिद में नमाज पढ़ने जाता था। आखिर में जब सच्चाई खुली तो लड़के ने ये बात स्वीकार कर ली है कि अब वह मुस्लिम बन चुका है और उसने धर्मांतरण कर लिया है। अब लड़का ये भी कहता है कि अगर मुझे घर से निकालोगे तो मैं मस्जिद में रह लूंगा।

मुंबई के एक मुस्लिम शख्स के संपर्क में था बेटा

इस मामले में लड़के के पिता ने मस्जिद के मौलवी और मुंबई के एक मुस्लिम युवक पर एफआईआर कराई है। पिता ने बताया कि बेटे के व्यवहार में परिवर्तन ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान इसी मुस्लिम लड़के के संपर्क में आने के बाद से होने लगा था। किशोर रोज घर से 5 बार जिम के लिए निकलने लगा। ऐसे में उसके पिता को जब शक हुआ तो उसके मोबाइल और लैपटॉप की जांच की।  जिसमें पता लगा कि लड़का मुंबई के एक मुस्लिम शख्स के संपर्क में था और जाकिर नाईक से प्रभावित था।

लड़के के पिता का कहना है कि उन्हें जब अपने बेटे की गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने उसका पीछा किया तब उन्हें पता लगा कि वह संजयनगर सेक्टर-23 की मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाता है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बेटे के मोबाइल-लैपटॉप में इस्लाम धर्म से जुड़ी ढेरों सामग्रियां मिलीं

पिता का कहना है कि मैंने जब बेटे के मोबाइल-लैपटॉप की जांच की तो उसमें इस्लाम धर्म से जुड़ी ढेरों सामग्रियां मिलीं। पीड़ित पिता का कहना है कि मेरा बेटा नाबालिग है, जो अपना बुरा-भला समझने में पूरी तरह असमर्थ है। इन लोगों ने मेरे बेटे को बहला-फुसलाकर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया है।

मुझे डर है कि बेटे का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया जा सकता है। मुझे पता चला है कि ये सब लोग मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैंग चला रहे हैं। जब वह संजयनगर सेक्टर-23 की मस्जिद पर गए तो वहां मुझे किसी ने ठोस जवाब नहीं दिया।

मस्जिद के इमाम और मुंबई के बद्दो नामक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

इस मामले में गाजियाबाद पुलिस के ACP अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि संजयनगर सेक्टर-23 की मस्जिद के इमाम और मुंबई के बद्दो नामक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com