Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर में दामाद ने ससुर को मारी गोली, मौत, पत्नी से चल रहा था विवाद

शाहजहांपुर में दामाद ने ससुर को मारी गोली, मौत, पत्नी से चल रहा था विवाद

यूपी के शाहजहांपुर जिले में दामाद ने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। दामाद का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण तीन महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही थी। वारदात शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी इलाके में हुई। दामाद भांजे को साथ लेकर बाइक से ससुराल पहुंचा था।

By HO BUREAU 

Updated Date

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में दामाद ने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। दामाद का पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण तीन महीने से पत्नी अपने मायके में रह रही थी। वारदात शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी इलाके में हुई। दामाद भांजे को साथ लेकर बाइक से ससुराल पहुंचा था।

पढ़ें :- पीलीभीत में पारिवारिक झगड़े में पिता-पुत्र की मौत, परिजनों में कोहराम

मृतक सालिगराम ने अपनी बेटी की शादी संजय से की थी। पति से अनबन होने के बाद खुशबू मायके में रह रही थी। शाम करीब 4 बजे संजय अपने भांजे नकुल के साथ ससुराल पहुंचा। गेट पर परिजनों के साथ खड़े ससुर से बातचीत के दौरान दामाद ने गोली मार दी। सूचना पाकर सीओ सिटी सौम्या पांडेय थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरार हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com