1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जमीन के लिए बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को मौत के घाट उतारा

जमीन के लिए बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को मौत के घाट उतारा

यूपी के फतेहपुर में बेटे ने जमीन के लिए पिता की जान ले ली। कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला। पिता की गलती केवल इतनी थी कि उन्होंने अपनी दो बीघा जमीन बेच दी थी।

By Rajni 

Updated Date

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर में बेटे ने जमीन के लिए पिता की जान ले ली। कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला। पिता की गलती केवल इतनी थी कि उन्होंने अपनी दो बीघा जमीन बेच दी थी। इसी से बेटा नाराज था। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और फरार बेटे को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कोरइया गांव के मनीराम निषाद (55) ने दो बीघा जमीन बेच दी थी, जिसको लेकर बेटा सुनील निषाद से उनका विवाद हुआ करता था। इसी को लेकर शनिवार को दोपहर में मनीराम जब घर पर अकेले थे, तो बेटा सुनील से फिर विवाद हो गया, जिसके बाद सुनील ने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

कपड़े पर खून देखकर गांव वालों को हुआ शक

हत्या के बाद जब सुनील घर से निकला तो कपड़े पर खून देखकर गांव के लोगों को शक हुआ। घर जाकर देखा तो मनीराम का खून से लथपथ शव पड़ा था। एसपी राजेश कुमार सिंह व एएसपी विजय शंकर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।

एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि मनीराम की उसके बेटे सुनील ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com