1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद आदित्य यादव का कोलकाता डॉक्टर कांड पर अजीबो गरीब बयान आया सामने

सपा सांसद आदित्य यादव का कोलकाता डॉक्टर कांड पर अजीबो गरीब बयान आया सामने

यूपी के संभल जिले में हाथरस हादसे के मृतकों को चेक वितरण के लिए पहुंचे बदायूं में सपा के सांसद आदित्य यादव ने कोलकाता डॉक्टर कांड और बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले में विपक्ष की चुप्पी के सवाल पर हैरान करने वाला बयान दिया है।

By up bureau 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में हाथरस हादसे के मृतकों को चेक वितरण के लिए पहुंचे बदायूं में सपा के सांसद आदित्य यादव ने कोलकाता डॉक्टर कांड और बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले में विपक्ष की चुप्पी के सवाल पर हैरान करने वाला बयान दिया है ।

पढ़ें :- फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती

संभल जिले पहुंचे सपा सांसद आदित्य यादव ने कोलकाता की घटना और बांग्लादेश में हिंदुओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले में विपक्ष की चुप्पी के सवाल पर हैरान करने वाला बयान देते हुए कहा है, की यह दोनों ही मामले इंटरनेशनल मामले है , दोनों ही मामलों में जवाब देही सरकार की है ।

विपक्ष सिर्फ सरकार की गलतियो या सरकार कहीं पीछे छूट रही हो उन्हे ही उठा सकता है। सपा सांसद आदित्य यादव ने बीजेपी सरकार पर यह भी आरोप लगाया है की सरकार दोनों ही मामलों में राजनीति कर रही है, जबकि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई भयावह घटना की आंच पूरे देश में फैल चुकी है ,लेकिन सरकार लोगो को उकसाकर कोलकाता की घटना को भड़का रही है

सपा सांसद आदित्य यादव हाथरस हादसे के मृतकों के परिवारों को चेक प्रदान करने के लिए चंदोसी क्षेत्र के ग्राम आटा पहुंचे थे ,इसी दौरान उन्हीं मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया है।

पढ़ें :- आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने सौंपी संगठन की कमान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com