1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक्शन मूड में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, इन विधायकों पर अखिलेश की नज़र

एक्शन मूड में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, इन विधायकों पर अखिलेश की नज़र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि पार्टी के सात विधायकों के खिलाफ विधानसभा स्पीकर को पत्र लिख सकते हैं

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अपने 7 विधायकों की सदस्यता को खारिज करवाएगी। विधानसभा अध्यक्ष के सामने जल्दी ही याचिका दाखिल होने वाली है। विधायकी गई तो इन सीटों पर उपचुनाव होगा। सपा ने राज्यसभा चुनाव के दौरान बीजेपी को वोट देने वाले और लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मंच पर मौजूद रहे और बीजेपी का प्रचार करने वाले अपने विधायकों के बकायदा वीडियो, ऑडियो सहित सबूत जुटाए हैं।

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

सपा इन 7 विधायकों की जाएगी सदस्यता

सपा के जिन सात विधायकों की सदस्यता जाने वाली है उनमें मनोज पांडेय, राकेश सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल, आशुतोष (बदायूं) का नाम शामिल है। पल्लवी पटेल को लेकर निर्णय अभी नहीं हुआ। तकनीकी रूप से अगर सपा उनके खिलाफ याचिका देती है तो पल्लवी की भी विधायकी जाएगी। क्यूंकि वो दूसरी पार्टी के मंच से प्रचार कर रही थी। ओवैसी के साथ भी कई मंच साझा की थी।

अब इन विधायकों की किस्मत का फैसला स्पीकर सतीश महाना के हाथ में है। अगर इन सबकी विधायकी गई तो उपचुनाव होंगे। इन सबके इलाके में बीजेपी हार गई है। इन क्षेत्रों में बीजेपी कमजोर है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार, बोले- हम साधु-संत नहीं...सरकार बनाकर प्रदेश का विकास करना है
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com