1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav का 2 दिवसीय तेलंगाना दौरा, KCR की रैली में होंगे शामिल

सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav का 2 दिवसीय तेलंगाना दौरा, KCR की रैली में होंगे शामिल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन तेलंगाना दौरे पर रहेंगे। कल 18 जनवरी को जनसभा आयोजित किया जायेगा।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की रैली में शामिल होने के लिए हामी भर दी है। कल रात 8 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। इस दौरान अखिलेश यादव दो दिन तेलंगाना दौरे पर रहेंगे।

पढ़ें :- '12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे तक जिम...', अखिलेश यादव पर CM योगी का तंज

कल 18 जनवरी को जनसभा आयोजित किया जायेगा। इस दौरा वे खम्माम में ‘कांति वेलुगु’ के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। उन्होने गुरुवार को विवेकानंद जयंती के मौके पर मुलायम सिंह यादव के नाम पर नए साल का कैलेंडर जारी किया था।

दरअसल, भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव तीसरे मोर्चे की तैयारी कर रहे हैं। अब वे राज्य से निकलकर देश की राष्ट्रीय राजनीति में हाथ आजमाने की कोशिश में जुटे हैं। इसी दृष्टिगत उन्होंने तेलंगाना के खम्माम में 18 जनवरी को भारत राष्ट्र समिति की विशाल जनसभा बुलाई है।

KCR ने इस विशाल जनसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आमंत्रित किया है। भारत राष्ट्र समिति ने कहा कि ये रैली देश में कई समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों की एकता को प्रदर्शित करने का एक मंच होगा।

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com