Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, कहा- हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म ही नहीं, केवल धोखा

यूपीः सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, कहा- हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म ही नहीं, केवल धोखा

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं के विवादित बोल शुरू हो गए हैं। बोल पर सियासत भी गरमा गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के भी बोल बिगड़ गए। मौर्य ने सोमवार को विवादित बयान दे दिया। कहा कि हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म ही नहीं है। हिंदू धर्म केवल धोखा है।

By Rakesh 

Updated Date

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं के विवादित बोल शुरू हो गए हैं। बोल पर सियासत भी गरमा गई है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के भी बोल बिगड़ गए। मौर्य ने सोमवार को विवादित बयान दे दिया। कहा कि हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म ही नहीं है। हिंदू धर्म केवल धोखा है।

पढ़ें :- सियासतः अब बसपा की नैया पार लगाएंगे आकाश आनंद

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवाद की जड़ें काफी गहरी हैं और ब्राह्मण धर्म को ही हिंदू धर्म कहा जा रहा है। हिंदू धर्म दरअसल पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। हिंदू अगर एक धर्म होता तो वहां दलितों और पिछड़ों का भी सम्मान होता।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया है। इस दौरान सपा नेता ने राष्ट्रपति पर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम लोग भले ही हिंदू धर्म के लिए मरें पर ब्राह्मणवादी व्यवस्था के चालाक लोग हमें आदिवासी मानते हैं। ऐसा ही व्यवहार भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ हुआ। दलित होने के कारण उन्हें मंदिर में जाने से रोका गया।

इसी तरह अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री पद से हटने पर मुख्यमंत्री आवास और कालिदास मार्ग को गौमूत्र से पवित्र किया गया था क्योंकि वो पिछड़े समाज से आते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा आंबेडकर और ज्योतिबा फुले जैसे हमारे महापुरुषों ने लंबा संघर्ष किया। जिसका नतीजा है कि आज हजारों साल की गुलामी से निजात पाकर हम सम्मान और स्वाभिमान के रास्ते पर चल पड़े हैं।

पढ़ें :- श्यामनाथन मंदिर पहुंचकर DM और SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com