1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. STF और पुलिस ने 30 हजार कोडीन कफ सिरप की बोतलों को पकड़ा

STF और पुलिस ने 30 हजार कोडीन कफ सिरप की बोतलों को पकड़ा

UP News : नशे के अवैध कारोबार पर बांदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ा प्रहार किया है। तस्करी कर लाई जा रही प्रतिबंधित कोडीन कफ सीरप की एक विशाल खेप को पुलिस ने धर दबोचा है।✍️Sandeep

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : नशे के अवैध कारोबार पर बांदा पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ा प्रहार किया है। तस्करी कर लाई जा रही प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप की एक विशाल खेप को पुलिस ने धर दबोचा है। डीसीएम ट्रक से करीब 30 हजार बोतलें यानी लगभग 3 हजार लीटर प्रतिबंधित सिरप बरामद की गई हैं। मौके से ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही एक चार पहिया गाड़ी समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को बताया अपरिपक्व, यूपी में नहीं दी कोई बड़ी जिम्मेदारी

लोकेशन की गाड़ी, ट्रक, सिरप की पेटियां, पुलिस हिरासत में आरोपी

पूरा मामला बाँदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर एसटीएफ और बिसंडा पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डीसीएम ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर सुरक्षाकर्मियों के भी होश उड़ गए। ट्रक के भीतर भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप की पेटियां भरी हुई थीं।

हैरानी की बात यह है कि इस अवैध खेप को सुरक्षित निकालने के लिए एक चार पहिया वाहन आगे-आगे एस्कॉर्ट कर रहा था। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी और डीसीएम ट्रक, दोनों को जब्त कर लिया है। बरामद की गई कोडीन कफ सीरप की कुल 30 हजार बोतलों की मात्रा करीब 3 हजार लीटर आंकी जा रही है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से चारों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे का यह बड़ा सिंडिकेट कहां से संचालित हो रहा था और यह खेप किस ठिकाने पर खपाई जानी थी।

✍️Sandeep

पढ़ें :- योगी सरकार का चित्रकूट के हस्तशिल्पियों को बड़ा तोहफा, ODOP उत्पादों को जेम पोर्टल से जोड़कर दिया डिजिटल बाजार का मंच

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com