1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का हुआ नुकसान

बीते दिनों की तरह ही आज भी शेयर बाजार लाल निशान पर ही बंद हुआ। इस बिकवाली में निवेशकों का पांच लाख करोड़ साफ हो चुका है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कल की तरह ही आज भी शेयर बाजार में निवेशकों को मंदी का दौर देखने को मिला। आज के कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 700 से अधिक अंकों तक कमजोर रहा, वहीं निफ्टी 17200 के नीचे पहुंच गया। आज लगभग सभी सेक्टर के शेयर में बिकवाली देखने को मिली। पीएसयू बैंक, मेटल व ऑटो सहित अन्य सेक्टर भी नीचे की ओर ही बढ़ते दिखाई दिये।

पढ़ें :- सेंसेक्स-निफ्टी की दमदार शुरुआत, इन शेयरों पर नजर

आटो इंडेक्स में 1.22 फीसदी कमजोरी रही। निफ्टी पर आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में करीब 3 फीसदी कमजोरी देखने को मिली है। मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी, 1.5 फीसदी और 2.5 फीसदी गिरावट रही। फिलहाल सेंसेक्स में 704 अंकों की कमजोरी रही है और यह 56,463.15 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 215 अंक कमजोर होकर 16959 के स्तर पर बंद हुआ। आज हैवीवेट शेयरों में बिकवाली रही है। सेंसेक्स 30 के 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। HDFC ट्विंस टॉप लूजर्स में शामिल हैं। आज के अन्य टॉप लूजर्स में INFY, ITC, TECHM और HCLTECH शामिल हैं। बाजार की इस गिरावट में बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1 दिन में 5 लाख करोड़ घट गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com