मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
IPL

भारत के तूफानी बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया, आईपीएल 2023 में नहीं खेलेंगे

इंडिया वॉइस

IPL 2023: आईपीएल में सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दिग्गज रहे अनुभवी क्रिकेटर सुरेश रैना ने संन्यास ले लिया है।

शेयर करें

Suresh Raina announces retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दिग्गजों में से एक सुरेश रैना भारतीय टी20 लीग को अलविदा कहने और देश के बाहर फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। रैना जो वर्षों से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दिग्गज रहे अनुभवी क्रिकेटर सुरेश रैना ने संन्यास ले लिया है।

खेल में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक के रूप में माने जाने वाले रैना भी अब से घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे। दरअसल सुरेश रैना ने हाल ही में एक बयान दिया है कि वो दुनिया भर की टी20 लीग्स में हिस्सा लेंगे। इसके लिए उन्होने भारतीय कंट्रोल बोर्ड को जानकारी दे दी है। रैना ने 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद आईपीएल में उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था। इसी वजह से आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता था। हालांकि, बाद में उनका फॉर्म खराब हुआ और इस टूर्नामेंट में भी रैना संघर्ष करते नजर आए।

यह एक वीडियो है जिसे उन्होंने कल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया था जिसमें उन्हें बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है।

सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा “मेरे देश और मेरे राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपने संन्यास का एलान करना चाहूंगा। मैं बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन चेन्नई सुपर किंग्स, राजीव शुक्ला सर और अपने सभी फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा।”

सुरेश रैना की इस घोषणा के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं-

शेयर करें