1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में भीषण हादसाः प्रतापगढ़ में टैंकर ने टेंपो में मारी टक्कर, 9 की मौत, 6 गंभीर   

यूपी में भीषण हादसाः प्रतापगढ़ में टैंकर ने टेंपो में मारी टक्कर, 9 की मौत, 6 गंभीर   

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर में सोमवार को हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा लीलापुर थाने के विक्रमपुर मोड़ के पास हुआ।

By Rajni 

Updated Date

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर में सोमवार को हुए सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा लीलापुर थाने के विक्रमपुर मोड़ के पास हुआ। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्ची व पांच पुरुष शामिल हैं। टेंपो पर 15 सावरियां सवार थी।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

टेंपो सवारी भरकर प्रतापगढ़ की तरफ से जा रही थी और टैंकर मोहनगंज की तरफ से आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो के परखचे उड़ गए। उसमें सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे के बाद टैंकर की गैस लीकेज हो गई। जिसके बाद रोड पर आवागमन बंद करवा दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मची रही। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

एक साथ 9 लोगों की मौत से हर कोई मातम में दिखा। घटना के बाद टैंकर में लीकेज शुरू हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सड़क को खाली करवा दिया है। इससे पूरे सड़क पर सन्नाटा पसर गया है।

हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लेकर अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। योगी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। जबकि घायलों के इलाज के लिए 50 हजार देने की घोषणा की है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com