1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुल्तानपुर में गोमती नदी में कूद कर किशोरी ने दी जान

सुल्तानपुर में गोमती नदी में कूद कर किशोरी ने दी जान

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक किशोरी ने गोमती नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव बाहर निकलवाया।

By Rajni 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार को एक किशोरी ने गोमती नदी में कूद कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का शव बाहर निकलवाया। साथ ही घटना की पड़ताल में जुट गई है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

वहीं किशोरी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है। दरअसल कुड़वार थानाक्षेत्र के बभनगवां गांव की रहने वाली नंदिनी शुक्रवार सुबह घर से अपने ननिहाल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में वह धनपतगंज थानाक्षेत्र के नौगवातीर स्थित गोमती नदी पुल पर पहुंची। अचानक उसने पुल की रेलिंग के पास अपनी चप्पल उतारी और पुल से नदी में कूद गई।

इस दौरान वहां जा रहे राहगीरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद गोमती नदी से किशोरी का शव बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी गई। वहीं नंदिनी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com