Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. तेजस्वी यादव ने देश व प्रदेशवासियों को महापर्व छठ की दी बधाई, कही ये बात, पढ़ें

तेजस्वी यादव ने देश व प्रदेशवासियों को महापर्व छठ की दी बधाई, कही ये बात, पढ़ें

शनिवार को गोपालगंज के ही एक होटल में उन्होंने राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस दौरान तेजस्वी यादव ने देश व प्रदेशवासियों को लोक आस्था का महापर्व  छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।

By आकृति 

Updated Date

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव दो दिवसीय प्रवास पर गोपालगंज में हैं। कल शुक्रवार को उन्होंने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के लिए गोपालगंज की जनता से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

पढ़ें :- मध्य प्रदेशः पुलिस के व्यवहार से दुखी दिव्यांग ने की आत्महत्या

आज शनिवार को गोपालगंज के ही एक होटल में उन्होंने राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस दौरान तेजस्वी यादव ने देश व प्रदेशवासियों को लोक आस्था का महापर्व  छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।

राबड़ी देवी के छठ पूजा करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापूर में होना है जिसमें परिवार के सभी लोग व्यस्त हैं। मीडिया ने जब पूछा कि आपकी मामी इंदिरा यादव छठव्रत कर रही हैं क्या उनका आशीर्वाद लेने जाएंगे। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि सभी बड़ों का आशीर्वाद छोटों को मिलना ही चाहिए

इंदिरा यादव का कहना है कि भगिना तेजस्वी यादव दो दिनों से गोपालगंज में हैं लेकिन इस व्रत में वे मिलने तक नहीं आए। आशीर्वाद लेने तेजस्वी भले ही नहीं मिले लेकिन छोटे हैं। जिन्हें गोद में खिलाया है। बड़े होने के नाते मेरा हमेशा तेजस्वी को आशिर्वाद है।

पढ़ें :- बिहारः AC कोच से अचानक लापता हो गई दुल्हन, पति के साथ हनीमून पर जा रही थी दार्जिंलिंग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com