Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, तीन बच्चे दबे, एक की मौत, दो गंभीर

मैनपुरी में भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, तीन बच्चे दबे, एक की मौत, दो गंभीर

यूपी के मैनपुरी जिले में पुराने मकान का छज्जा गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। हादसा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया में हुआ। बताया जाता है कि दोनों बच्चे जनरल स्टोर से खाने के लिए चिप्स खरीदने गए थे। पुराने मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया, जिसमें दोनों मासूम दब गए।

By HO BUREAU 

Updated Date

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में पुराने मकान का छज्जा गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। हादसा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नगरिया में हुआ। बताया जाता है कि दोनों बच्चे जनरल स्टोर से खाने के लिए चिप्स खरीदने गए थे। पुराने मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर गया, जिसमें दोनों मासूम दब गए।

पढ़ें :- एटा में भीषण हादसा, दो बच्चों सहित चार की मौत, परिजनों में कोहराम

इस दौरान मकान के छज्जे पर खड़ी 8 वर्षीय बालिका कंचन पुत्री रामपाल भी गिरकर जख्मी हो गई। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों में से एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन वर्षीय शोवी पुत्र फिरोज निवासी नगरिया और तीन वर्षीय गला पुत्र अफरोज निवासी नगरिया दोनों ही मासूम छज्जे के मलबे में दब गए थे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शोवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दोनों बच्चों का उपचार जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com