1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबादः चिकित्सक गए थे जिम और घर लौटते समय लूट गई चेन

गाजियाबादः चिकित्सक गए थे जिम और घर लौटते समय लूट गई चेन

यूपी के गाजियाबाद में शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-दो में डीएलएफ स्कूल के पास लुटेरे ने शनिवार रात चिकित्सक के गले से सोने की चेन लूट ली।

By Rajni 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर-दो में डीएलएफ स्कूल के पास लुटेरे ने शनिवार रात चिकित्सक के गले से सोने की चेन लूट ली। वह शनिवार रात साढ़े दस बजे जिम से घर लौट रहे थे।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

राजेंद्रनगर में उदय होम्स निवासी डॉ. वरुण बागपत जिला अस्पताल में तैनात हैं। वह रोजाना ड्यूटी करके घर आते हैं। शनिवार रात साढ़े दस बजे वह घर से कुछ दूर जिम से एक्सरसाइज करके भाई के साथ लौट रहे थे। जैसे ही दोनों डीएलएफ स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए एक लुटेरे ने तीन तोले की सोने की चेन लूट ली। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि लूट की घटना में फुटेज कब्जे में ली गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com