मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

“द ग्रेट खली का रोड शो: भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा हुजूम”

Rajasthan Bureau@indiavoice.co.in

बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए रविवार को पहलवान द ग्रेट खली को मैदान में उतारा है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। बाड़मेर के बालोतरा में आयोजित रोड शो में दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Khali speech in barmer
शेयर करें

Khali in barmer election raily

गौरतलब है कि भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने से लड़ाई त्रिकोणीय हो गई है। इसी के चलते भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी आलाकमान कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दिलीप राणा उर्फ़ द ग्रेट खली ने बायतू विधानसभा के बाटाडू में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान खली ने कहा कि 26 तारीख को आपको देश हित में वोट करना है। कैलाश चौधरी ने क्षेत्र के विकास में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, इसलिए उन्हें वोट देकर मोदी के हाथ मजबूत करें और नए राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी निभाएं।इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी व बायतु विधानसभा के भाजपा नेता बालाराम मूढ़ सहित कई ओर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें