मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Union Budget 2023: केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश की कई योजनाओं का ऐलान,काम को मिलेगी रफ्तार

इंडिया वॉइस

बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। बजट में उत्तर प्दश सरकार की योजनाओं की छाप दिखी है।

शेयर करें

बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। बजट में उत्तर प्दश सरकार की योजनाओं की छाप दिखी है।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिहाज से देशभर में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की बात कही गई है। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर केंद्र की इन घोषणाओं का लाभ उत्तर प्रदेश को भी मिलने वाला है।

विषेशज्ञों की माने तो केंद्रीय बजट 2023 बेहद संतुलित रहा है। अब तक ये प्रथा थी कि बजट के प्रावधानों से मिडिल क्लास को बहुत ज्यादे फायदा होता नजर नहीं आता था।

लेकिन इस बार के बजट में सरकार ने आयकर छूट 5 से 7 फीसदी करके मध्यम वर्ग को भी बेहद राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस सम्बन्ध में घोषणा करते हुए आयकर की नई रिजीम जारी की है।

वहीं कृषि ऋण लक्ष्य को भी बढ़ा दिया गया है जिसका सीधा फायदा लघु और सीमांत किसानों को मिलेगा। वहीं युवाओं की बात करें तो रोजगार के इतर स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास 4.O लांच करने की बात कही गई है। इसके अलावा पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की बात कही गई है।

टैग: cm yogi
शेयर करें