Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः सुल्तानपुर में बदमाशों ने असलहा सटाकर लोको पायलट को लूटा, SP आवास से चंद कदम दूर हुई घटना

यूपीः सुल्तानपुर में बदमाशों ने असलहा सटाकर लोको पायलट को लूटा, SP आवास से चंद कदम दूर हुई घटना

यूपी के सुल्तानपुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने शनिवार की रात नगर क्षेत्र में लोको पायलट को लहूलुहान कर लूटपाट की। रात में गश्त करने वाली पुलिस की लापरवाही सामने आई।

By Rajni 

Updated Date

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाशों ने शनिवार की रात नगर क्षेत्र में लोको पायलट को लहूलुहान कर लूटपाट की। रात में गश्त करने वाली पुलिस की लापरवाही सामने आई। बदमाश एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

पढ़ें :- "राहुल गांधी के सवाल पर डॉ. एस. जयशंकर का जवाब: विदेश नीति और सच्चाई की पड़ताल"

सुल्तानपुर जंक्शन से शनिवार देर रात लोको पायलट ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। इसी दौरान एसपी आवास से चंद कदम की दूरी पर रेलवे क्रासिंग से बढ़ैयावीर टर्निंग पॉइंट पर मौजूद कुछ बदमाशों ने लोको पायलट दीपक कुमार यादव पर असलहे के बल पर उसका बैग छीनने की कोशिश की।

विरोध करने पर बदमाशों ने लोको पायलट के सिर पर असलहे के बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया और तीन हजार रुपये और उसका बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर रेलकर्मियों ने गंभीर रूप से घायल लोको पायलट को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

तहरीर के आधार पर लूट और मारपीट करने की धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। घटना से नाराज रेलवे यूनियन के पदाधिकारी पंकज दूबे ने पुलिस प्रशासन से घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है।

पढ़ें :- पन्ना टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखे बाघ के शावक: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com