Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कटहल तोड़ा बंदर ने और शक में ले ली महिला की जान

कटहल तोड़ा बंदर ने और शक में ले ली महिला की जान

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में शनिवार रात कटहल के विवाद में महिला की जान चली गई। दबंगों ने 45 वर्षीय बासमती देवी की डंडे से मार मारकर हत्या कर दी।

By Rajni 

Updated Date

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गोनहा गांव में शनिवार रात कटहल के विवाद में महिला की जान चली गई। दबंगों ने 45 वर्षीय बासमती देवी की डंडे से मार मारकर हत्या कर दी। गांव के दो परिवारों में दो दिन से कटहल तोड़ने का विवाद चल रहा था। हत्या के बाद  गांव में सनसनी फ़ैल गई।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंची। आरोपी फरार है। वहीं मृतका के परिजनों ने बताया कि कटहल तोड़ने को लेकर विवाद चल रहा था। बताया कि कटहल बंदर ने तोड़ा था।

लोगों का शक था कि कटहल हम लोगों ने तोड़ा है। इसी शक पर दूसरा पक्ष मारपीट पर उतर आया और कुदाल की बेट से मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि विवाद को लेकर महिला की हत्या की गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com