Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब इंस्पेक्टर निलंबित होंगे, तभी खत्म होगी हड़ताल, राजस्व कर्मचारियों ने भरी हुंकार

जब इंस्पेक्टर निलंबित होंगे, तभी खत्म होगी हड़ताल, राजस्व कर्मचारियों ने भरी हुंकार

बदायूं के नायब तहसीलदार अमित कुमार और इंस्पेक्टर सिविल लाइन गौरव बिश्नोई में हुई तल्खी के विरोध में जिलेभर की सभी तहसीलों के नायब तहसीलदार, क़ानूनगो,लेखपाल सहित सभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

By Rajni 

Updated Date

बदायूं। बदायूं के नायब तहसीलदार अमित कुमार और इंस्पेक्टर सिविल लाइन गौरव बिश्नोई में हुई तल्खी के विरोध में जिलेभर की सभी तहसीलों के नायब तहसीलदार, क़ानूनगो,लेखपाल सहित सभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं उनके समर्थन में बदायूं तहसील बार एसोसिएशन के वकील भी हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में राजस्व कर्मचारियों का धरना शुरू हो गया है।

पढ़ें :- प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पर जानलेवा हमला, गए थे शादी समारोह में, कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठे पार्टी के सांसद व विधायक

तहसील के कर्मचारियों की मांग है कि तत्काल इंस्पेक्टर को निलंबित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मालूम हो कि विगत दो दिन पहले नायब तहसीलदार अमित कुमार की कार बाइक सवार युवक से टकरा गई थी। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने चोटिल युवक को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस ने घर से नायब तहसीलदार को उठवा लिया और थाने में इंस्पेक्टर द्वारा अपशब्द कहे जाने पर दोनों में विवाद हो गया।

युवक से विवाद के बाद नायब तहसीलदार पर fir दर्ज 

वहीं इस मामले में पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर नायब तहसीलदार अमित कुमार के खिलाफ गाली गलौज, शराब पीकर कार चलाने की fir दर्ज कर ली। राजस्व कर्मचारियों का आरोप है कि रात में पुलिस ने उन्हें सोते समय घर से उठा लिया।वहीं मामले में लेखपाल संघ के अध्यक्ष भोजराज सिंह का कहना है कि जब तक इंस्पेक्टर सिविल लाइन और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक राजस्वकर्मियों का यह धरना जारी रहेगा।

इस मामले में नायब तहसीलदार संघ के पदाधिकारी अजीत यादव का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन का 24 घंटे का साथ है। इसके बावजूद पुलिस ने नायब तहसीलदार के साथ जो व्यवहार किया, वह घृणित है। हमारी मांग है कि तत्काल इंस्पेक्टर सिविल लाइन को निलंबित किया जाए।

पढ़ें :- ACTIONः युवक को पीटने के आरोप में PAC के तीन जवान निलंबित

वहीं जिलाधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी को नामित किया गया है। परस्पर आरोप-प्रत्यारोप का प्रकरण है। जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com