1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डांस करते-करते युवक लेटा तो फिर उठा ही नहीं, मौत से शादी की खुशियां मातम में बदली

डांस करते-करते युवक लेटा तो फिर उठा ही नहीं, मौत से शादी की खुशियां मातम में बदली

यूपी के शाहजहांपुर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जब डांस करते-करते युवक की मौत हो गई।

By Rajni 

Updated Date

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जब डांस करते-करते युवक की मौत हो गई। युवक साली की शादी में शामिल होने आया था। वह डीजे की धुन पर डांस कर रहा था। इस बीच वह नाचते-नाचते अचानक जमीन पर गिर गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

वहां मौजूद लोग इसे युवक का डांस स्टेप समझ रहे थे। जब कुछ देर बाद लोगों ने उसे छुआ तो वह जमीन पर लेट गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत उसे लेकर एक अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एटा के राजा कस्बा के रामपुर गांव के रहने वाले संजय वर्मा (24) शुक्रवार को शाहजहांपुर के गांव ग्राम गोकुलपुरा गया था। इस गांव में उसके भाई रंजीत की साली की शादी थी। परिवार के लोग भी साथ थे। युवक के डांस का 28 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टरों ने युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com