Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मिशन-24 के लिए भाजपा की नई टीमः यूपी से दिल्ली साधने की तैयारी, BJP को जिताएंगे UP के ये 8 चेहरे

मिशन-24 के लिए भाजपा की नई टीमः यूपी से दिल्ली साधने की तैयारी, BJP को जिताएंगे UP के ये 8 चेहरे

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई टीम की घोषणा भी कर दी है। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव के नामों का ऐलान किया गया है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नई टीम की घोषणा भी कर दी है। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव के नामों का ऐलान किया गया है।

पढ़ें :- UP में एक बजे तक 35.73% मतदान, लगी रही लंबी कतार

राज्यों के लिहाज से देखें तो सबसे ज्यादा 8 चेहरे उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें आती हैं। यहां से तीन उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और एक नेता को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं, पार्टी के कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल भी उत्तर प्रदेश से ही आते हैं।

पसमांदा समाज का भी रखा गया ख्याल

सांसद रेखा वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विधान परिषद सदस्य और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। लक्ष्मीकांत 4 बार मेरठ से विधायक रह चुके हैं। इस फैसले को पसमांदा मुसलमानों के प्रति पार्टी के जुड़ाव के प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है।

सांसद अरुण सिंह पहले की तरह राष्ट्रीय महासचिव बने रहेंगे। अरुण सिंह के साथ ही यूपी से आने वाले राधामोहन अग्रवाल को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सांसद राधामोहन अग्रवाल गोरखपुर से विधायक रह चुके हैं। जहां से अब योगी आदित्यनाथ पार्टी के विधायक हैं।

पढ़ें :- जीत के लिए भगवान की शरण में भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com