1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में चोरों ने फैक्ट्री मालिक के घर बोला धावा, 30 लाख का माल उड़ाया

गाजियाबाद में चोरों ने फैक्ट्री मालिक के घर बोला धावा, 30 लाख का माल उड़ाया

यूपी के गाजियाबाद में चोरों ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पॉश इलाके नेहरू नगर में एक फैक्ट्री मालिक के घर पर 30 लाख से ज्यादा के माल पर हाथ साफ कर दिया।

By Rajni 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में चोरों ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पॉश इलाके नेहरू नगर में एक फैक्ट्री मालिक के घर पर 30 लाख से ज्यादा के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना से जुड़े सीसीटीवी में बदमाशों की तस्वीरें और हरकतें कैद हो गई हैं। सीसीटीवी फुटेज में 5 बदमाश नजर आ रहे हैं । सभी बदमाश कच्छा और टीशर्ट में हैं। घटना बीते रविवार देर रात की है।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

नेहरू नगर इलाके में मेयर आवास से कुछ दूरी पर एक घर में बदमाश नंगे पांव घर की दीवार कूद कर अंदर दाखिल हुए। खिड़की की जाली काट कर लगी ग्रिल निकाल ली। एक बदमाश ने घर का दरवाजा खोला जिसके बाद सभी बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए। घर पर पीड़ित फैक्ट्री मालिक अभिनव अग्रवाल, उनकी पत्नी , बेटे के साथ ही उनके पिता मौजूद थे। घर में मौजूद चारों लोगों को घटना का पता ही नहीं लग पाया।

बदमाशों ने कमरों की कुंडियां बाहर से कर दी थी बंद 

बदमाशों ने घर में सो रहे लोगों के कमरों की कुंडियां बाहर से बंद कर दी और घर में रखे लाखों की ज्वैलरी, कैश, कीमती घड़ियां और अन्य सामान चोरी कर वहां से फरार हो गए। सुबह जागने पर घर में मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई। एसीपी नंद ग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया की पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com