मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
हेल्थ

हर रोज चिकन खाने वाले हो जाएं सावधान !

Avnish

जो हर दिन चिकन का सेवन करता है, उसके लिए खतरे की घंटी है। आप हो सावधान जाइए।

chiken
शेयर करें

नई दिल्ली । काफी लोग ऐसे हैं जिन्हें चिकन काफी पसंद है। हर दूसरे दिन उनकी डिमांड चिकन की होती है। बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो चिकन के बिना खाना ही नहीं खाते हैं। तो चिकन लवर के लिए यह जानकारी है। क्योंकि अब आपको सतर्क होना होगा वर्ना चिकन आपके जीवन को खा जाएगा। कैसे चलिए जानते हैं।

क्यों है चिकन बीमारी का कारणं

चिकन लवर सावधान हो जाइए, सतर्क हो जाइए, अलर्ट हो जाइए। क्योंकि आपको लगता है कि जिस चिकन में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल भरपूर होता है वो सच नहीं है बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

क्योंकि जो चिकन बड़े ही चाव से आप खाते हैं वह कई बीमारियों को जन्म देता है। ऐसा क्यों हम आपको बताते हैं। दरअसल जो चिकन का आप स्वाद लेते हैं उसको सेहतमंद बनाने के लिए ज्यादा मात्रा में एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं।

इससे चिकन के शरीर में यह दवाएं जमा हो जाती हैं और जो इसे खाता है तो यह आम इंसान के शरीर में ट्रांसफर हो जाता है जिससे आपके शरीर के अंदर के एंटीबायोटिक काम करना बंद कर देते हैं।

क्या चिकन खाने के बाद बीमारी का इलाज हो सकता है?

विशेषज्ञों की मानें तो एएमआर यानि की एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस यह बीमारी चिकन खाने से होती है। इससे शरीर के अंदर मौजूद एंटीबायोटिक काम करना बंद कर देती है और इससे आपके शरीर में इंफेक्शन भी फैल सकता है। डब्लूएचओ ने इसे दुनिया की 10 बीमारियों में से एक सबसे बड़ी बीमारी बताई है।

चिकन की जगह क्या खाए?

अगर आपको चिकन खाने का बेहद शौक है तो कोशिश करें कि आप चिकन की जगह सोयाचाप का सेवन करिए। इससे आपके शरीर में एनर्जी तो आएगी ही इसके साथ ही अगर आपको चिकन खाने का मन भी नहीं करेगा। जो  आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होगा।

शेयर करें