1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ईद उल अजहाः देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ में उठें हजारों हाथ

ईद उल अजहाः देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ में उठें हजारों हाथ

यूपी के कन्नौज जिले में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। हजारों की संख्या में लोगों ने ईदगाह में ईदुल अजहा की नमाज अदा की। जिले में नमाज को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

By HO BUREAU 

Updated Date

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। हजारों की संख्या में लोगों ने ईदगाह में ईदुल अजहा की नमाज अदा की। जिले में नमाज को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

पढ़ें :- फतेहपुर ‘चाय वाला’ विवाद क्या है? अखिलेश यादव बयान पूरा मामला समझें

ईदगाह के आसपास सीसीटीवी से निगरानी की गई। नमाज के समय पुलिस फ़ोर्स की तैनात दिखी। जिले की डीएम शुभरान्त शुक्ला व एसपी अमित कुमार भ्रमणशील रहे। दोनों अफसरों ने सुरक्षा ब्यवस्था का जायजा लिया।

मथुरा में भी सद्भावना के रूप में मना ईदुल अजहा ( बक़रीद ) का त्योहार मनाया गया। लोगों ने की देश की तरक़्क़ी और अमन चैन की दुआ मांगी। ईदउल जुहा का पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। जिले के शहर, गांव और कस्बों में ईद की नमाज शासन की मंशा के अनुसार मस्जिदों में अदा की गई।

Eid ul Azha

Eid ul Azha

कोसी, छाता, फरह, ओल, राया, सदर बाजार सहित अन्य मस्जिदों में सौहार्दपूर्ण सद्भावना के साथ लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की है। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने घरों में सेवई और मिठाई खाकर पर्व मनाया। ग़ौरतलब है कि ईद के तीन दिनों तक जारी रहने वाले पैगंबर इब्राहिम की परंपरा का पालन करते हुए मुसलमान जानवरों की कुर्बानी करते हैं।

पढ़ें :- संसद में Akhilesh Yadav का हमला: बेरोजगारी, किसान और अर्थव्यवस्था पर सरकार से तीखे सवाल

कुर्बानी का उद्देश्य न केवल परंपरा के अनुसार एक जानवर की बलि देना है। बल्कि अपने आप को दान के कार्यों के लिए समर्पित करना है। जिले में प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय नमाज के दौरान भ्रमण कर मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com