मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कानपुर में 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों की सुरक्षा बढ़ी

HO BUREAU

दिल्ली, जयपुर और लखनऊ की तरह कानपुर के भी 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने से कालेज सहित जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

kanpur school
kanpur school
शेयर करें

कानपुर। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ की तरह कानपुर के भी 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने से कालेज सहित जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

बताया जाता है कि नजीराबाद के सनातन धर्म मंदिर स्कूल और बर्रा के केडीएमए स्कूल समेत कानपुर के 10 स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी पर जिला प्रशासन ने मंगलवार देर रात बम स्क्वायड के साथ स्कूलों की चेकिंग कराई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच में अभी तक कुछ नहीं पाया गया है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि रूस के सर्वर से मेल जनरेट की गई थी।

शेयर करें